सारंगढ़: ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए से स्वीकृत राशि से स्वच्छ पानी देने के वादे कर पूरे गांव को खोद दिया गया। पाइप लाइन डालने के बाद मलबा को छोड़ दिया गया। बारिश होते ही पूरा मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया है।

जहां टू व्हीलर से फोर व्हीलर गाड़ी गड्ढे में फंस रही है। जिला मुख्यालय से लगे हुए 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत छिन्द है। लोगों के वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन के लिए खुदाई के बाद मलबा खुला छोड़ दिया गया है। कई ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन सप्लाई लिए सड़क को तोड़ा गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
