छत्तीसगढ़: फूड इंस्पेक्टर और पटवारी की नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी!
पीड़ित ने मांगी रकम तो ठग बोला- ज्यादा बात की तो जान से मार दूंगा….
रायपुर: सरकारी नौकरी के लिए बेरोजगार युवक लाखों रुपये की जमा पूंजी दे दे रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है। फूड इंस्पेक्टर और पटवारी की नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
पुलिस ने श्रवण कुमार कनौजिया पर धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। इतना ही नहीं आरोपित पैसे लेने के बाद वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।
नौकरी के नाम पर ठगी
टिकरापारा थाने में अशोक कुमार देवांगन निवासी ग्राम सारागांव तिल्दा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। अशोक ने पुलिस को बताया कि मिथलेश देवांगन रिश्ते में भाई है। उसने रायपुर के रावतपुरा कालोनी मठपुरैना निवासी श्रवण कुमार कनौजिया से एक साल पहले मुलाकात कराया था।
श्रवण कुमार कनौजिया ने फरवरी 2022 में पटवारी पद पर शासकीय नौकरी का विज्ञापन दिखाया। इसके बाद कनौजिया ने नौकरी लगा देने का लालच दिया। श्रवण कुमार ने अशोक से नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की।
अशोक शातिर श्रवण के झांसे में आ गया और उसके घर जाकर नकद तीन लाख रुपये दे दिए। जिसके 15 दिन बाद जब अशोक ने श्रणव से नौकरी के संबंध में पूछा तो उसने कहा न ही नौकरी लगेगी और न ही पैसे वापस करूंगा।
आरोपित के खिलाफ एक और शिकायत
इसके साथ उसने धमकाते हुए कहा, किसी से नहीं डरता। इतना ही नहीं उसने अशोक को धमकाते हुए कहा, ज्यादा बात की तो जान से मार दूंगा। आरोपित के खिलाफ इससे पहले रावतपुरा कालोनी के टकेश्वर कुमार साहू ने भी नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। आरोपित ने टकेश्वर को खादय विभाग में फूड इंस्पेक्टर में शासकीय नौकरी लगाने के नाम से तीन लाख रुपये नकद ले लिए। आरोपित ने कुल छह लाख की धोखाधड़ी की है।
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
