सारंगढ़ | मुख्य नगर पालिका राजेश पांडे नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना ने लक्ष्य के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना का टारगेट नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। इस संबंध में निरीक्षण के दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सारंगढ़ को सत्र 23- 24 के लिए 370 आवास का लक्ष्य शासन के द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत निकाय द्वारा 182 पूर्ण कर लिए गए हैं। तीसरी व चौथी किश्त की राशि अधिकतर हितग्राहियों को जारी कर दी गई है। लक्ष्य के विरुद्ध 188 आवास प्रगति पर है, जो नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




