सारंगढ़| ग्रामीण से जमीन संबंधी काम के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी आशीष बेहार को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। पटवारी का कारनामा सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सूर्खियों में आया था। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की है। एसडीएम सारंगढ़ से जारी आदेश के अनुसार के अनुसार हल्का नंबर 39, 41 सारंगढ़ के पटवारी आशीष बेहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कार्यालय सारंगढ़ (कानूनगो शाखा) में संलग्न किया गया है। इसके स्थान पर पटवारी हल्का नंबर 42 के पटवारी दिल बंजारे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशीष को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
