रायगढ़। सारंगढ़ के वार्ड नं. 05 विशालपुर बस्ती सारंगढ़ में नाली हेतु खोदे गये गडढे में मच्छर पैदा
हो रहे हैं जिससे बीमारी फैलने की आशंका से वार्डवासी चिंतित हैं। जिस पर बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष लता लक्ष्मे ने एसडीएम और सीएमओ सारंगढ़ को पत्र के माध्यम से सूचित और जल्द कार्यवाही की मांग की है। श्रीमती लक्ष्मे ने लिखा है कि वार्ड नं. 05 विशालपुर बस्ती मे नाली बनाने हतु 15 दिन पहले गडढा खोदा गया है जिसमें पानी भरा हुआ है और लगातार दिनों – दिन उसमें मच्छर पैदा हो रहें हैं, जिससे शाम होते ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मलेरीया, टाईफाइड के साथ वायरल मौसमी बिमारी का प्रकोप

लगातार बढ़ रहा है। लता लक्ष्मे ने आगे बताया कि वो स्वयं व उनके परिवार तथा पड़ोस के लोग भी पिछले 08 दिनों से
बिमारी के चपेट में थे। नाली के लिये गडढे की खुदाई गलत जगह में हुआ है, कह के उसे पेंडिंग रखा गया है। यदि गडढा गलत जगह खोदा गया है तो उसे तत्काल पाट कर सम किया जाये
और उचित स्थान पर नाली निर्माण कर मुहल्ले वासियों को राहत पहुंचाई जावे।
अतः उन्होंने एसडीएम श्री चौबे और सीएमओ संजय सिंह से निवेदन किया है कि तत्काल नाली गडढे सम्बन्धित समस्या का
निराकरण करवावें अन्यथा समस्या हल नहीं होने पर आगे बहुजन समाज पार्टी ठोस कदम
उठाएगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

