जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। रायगढ़ जिले के साथ साथ कई दुकानों में खाद और उर्वरकों की कालाबजारी की शिकायत लगातार आ रही थी। जिस पर आज सालर ( सारंगढ़) स्थित भावेश ट्रेडर्श मे अनु. वि. अ. ( रा) को यूरिया (उर्वरक )अधिक दर मे बेचे जाने का शिकायत प्राप्त हुआ था। जिस ओर संवेदनशील एसडीएम ने 2 पटवारी को किसान बनाकर खरीदी हेतु भेजा था। जिसमे विक्रेता द्वारा अधिक दर पर उर्वरक बेचा जाना सही पाया गया, क्योंकि लालच के अंधे को हर जगह हरियाली ही नजर आती है..! जब पटवारियों को भी उक्त विक्रेता ने अधिक कीमत में विक्रय की बात कही तभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उर्वरक को जप्त कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी| उक्त घटना की जानकारी रायगढ़ टाईम्स को अधिकारियों ने दी। इस कार्यवाही से एकाएक सारंगढ़ के सभी ब्लैक में बेचने वाले दुकानदारों के साथ उन सभी किराना व्यापरोयों का भी होश उड़ गया है। जो गांव में किसानों को किराना दुकान में आड़ में किसानों को आज तक अधिक दाम में बेचकर ठगते आ रहे हैं। सूत्रों की माने गो अभी भी सारंगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रो में बिना लाइसेंस और प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के कुछ दुकानदार बेझिझक किसानों को ठगते आ रहे हैं। लेकिन राजस्व विभाग की अचानक कार्यवाही से इन ब्लैक सौदागरों के होश उड़ गये हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
