छत्तीसगढ़: रोपा लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे किसान पर 11 हजार केवी वोल्टेज का तार टूटकर गिरा, मौके पर मौत…
छत्तीसगढ़: रोपा लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे किसान पर 11 हजार केवी वोल्टेज का तार टूटकर गिरा, मौके पर मौत…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में रोपा लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे किसान पर 11 हजार केवी वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से किसान और दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है
बता दें कि, ग्राम पंचायत जजगा में किसान मंजू खलखो, पिता सुकुल खलखो, उम्र लगभग 40 वर्ष एक जोड़ी बैल के साथ अपने खेत में पाटा चला रहा था तभी खेत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गया। बिजली तार की चपेट में आने से बैलों सहित किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने पर भी पुलिस और विद्युत विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची।
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी, चार बेटियों सहित भाजपा नेता प्रभात खलखो और विक्की सोनी समेत मैनपाट-सीतपुर मार्ग ब्लाक कर दिया। प्रदर्शन कर उन्होंने मुआवजे की मांग रखी। इस पर सीतापुर-मैनपाट तहसीलदार और सीतापुर थाना प्रभारी के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।


उन्होंने ग्रामीणों से बात कर मार्ग को खुलवाया गया और तत्काल सहायता राशि 25000 रुपये किसान के परिवार को मुहैया करवाया। वहीं 15 दिन के भीतर 4 लाख रुपये और दोनों बैलों की कीमत 38-38 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही
वहीं भाजपा नेता प्रभात खलखो और विक्की सोनी ने कहा कि, बिजली विभाग की लापरवाही का ही नतीजा है कि सरगुजा जिले की गलियों में हाई वोल्टेज तरंगित तारें राष्ट्रीय राजमार्ग और रिहायशी क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ही लगाया गया है। बिजली के तरंगीत तार से ग्रामीणों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है, जिससे आज यह घटना घटित हुई और बैलों समेत किसान की जान चली गई।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
