छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के बीरतराई गांव के मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। इनमें से कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों ने मिड डे मील खाया। मध्याह्न भोजन में करील, भिंडी और आलू मिक्स बना था। सभी बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के एक घंटे के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। सभी बच्चों को उल्टी, पेट और सिर दर्द शुरू हो गया।
छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 30 छात्र छात्राओं की हालत खराब हो गई। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आर एम ओ यशवंत कुमार साहू ने बताया कि 13 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं कुछ बच्चे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। कुछ बच्चे जिनकी हालत संभल गई, उन्हें घर भेज गिया गया है। वहीं मिडिल स्कूल के शिक्षक कन्हैयालाल कमर ने बताया कि मिड डे मील खाने के बाद बच्चे बाहर खेल रहे थे कि उनकी तबियत अचानक खराब होने लगी, तब जाकर सभी को अस्पताल लाया गया। बीएमओ डा राकेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई जाएगी।
प्रतिबंध के बावजूद करील की सब्जी बनाई गई
कोमल बांस के डंठल को काटकर करील बनाया जाता है। उसे सुरक्षित रखने के लिए चूने पानी में रखा जाता है। वन विभाग ने करील बनाने पर साफ प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसके बावजूद स्कूल में इसकी सब्जी क्यों बनी, ये एक बड़ा सवाल है। हैरत की बात तो ये भी है कि प्रतिबंध के बावजूद ये बाजार में धड़लले से बिक रहा है। जिला मेडिकल अस्पताल के डीन डॉ अविनाश मेश्राम ने बताया कि करील की सब्जी खाने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।



- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

