पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां घर के अंदर बाथरूम में नहा रही भाभी पर देवर की नजर पड़ गई। तभी देवर चुपके से दीवार फांदकर घर में घुसा और देवर ने बुरी नियत से भाभी को पकड़ लिया। भाभी ने विरोध किया तो देवर ने दुपट्टे से जान लेने की धमकी दे दी। इसी समय स्कूल से घर लौटी बेटी की आहट पाकर मौके फरार हो गया। इतना ही नहीं जब पीड़िता थाने के निकली तो भी उसके व बेटी के साथ मारपीट की गई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वे दोपहर के वक्त घर में बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान उसका देवर दीवार फांदकर घर में घुस आया। बाथरूम में उसको बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दुपट्टे से जान लेने की कोशिश की, और उसके साथ मारपीट भी की। इसीबीच बेटी स्कूल से घर आ गईं। आहट पाकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
इसके बाद जब पीड़िता थाने जाने लगी तो ससुर आ गए और देवर से गलती होने की बात कहकर दोबारा ऐसा न होने को कहा।जब वो नही मानीं तो ससुर देवर ने पहले उसे पीटा बाद में बचाने आई बेटी को पीट दिया। चीखने चिल्लाने पर दोनों भाग गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की की शिकायत की है। पुलिस ने मां बेटी को मेडिकल के लिये भेजा है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
