बरमकेला। बरमकेला ब्लाक से महज 9 किलोमीटर मे स्थित कोसमडीह के पास किकारी नाला मे हाल फिलहाल मे पुलिया का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीणों मे काफी उत्साह का माहौल बना हुआ था कि अब हमें पक्की सडक मिल जाएगा पर आज पर्यन्त तक सडक कि निर्माण नहीं
होने पर ग्रामीण अब विधानसभा चुनाव कि बहिष्कार करने कि बात कह रहे हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग तकरीबन 30 सालो से पक्की सड़क नहीं बनाया गया है, ग्रामीण कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि से भी गुहार लगा चुके हें किन्तु उनके जर्जर सडक के सुध लेने वाला कोई नहीं है। जहा का कुल जनसंख्या 500 लगभग बताई जा रही है। मतदाताओं की जनसंख्या 400 है। 11 अप्रैल 2023 को ग्रामीणो ने जनपद पंचायत के सीईओ को भी इस जर्जर सड़क के संबंध में ज्ञापन सोपाकर सड़क बनाये जाने की मांग किया था। किन्तु . सरकारी करेिंदो के कानो में जूं तक नही रेंगी।

सारंगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो की सडके काफी जर्जर हो गई है अब ग्रामीण जनता विधानसभा चुनाव मे नेताओं को मुहतोड़ जबाब देने कि ठान लिए हैं। ग्राम पंचायत कोतरा के आश्रित ग्राम कोसमडीह कि बात करें तो ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दशक से पक्की सड़को का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है कीचड़ भरा सड़को मे चलने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों के द्वारा
कच्ची सडक में आवागमन करने पर कीचड़ होने से परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां के बच्चे 18 बच्चे अमेरी माध्यमिक स्कूल पढ़ने के लिए जाते हें । 10 से 12 बच्चे देवगांव पढ़ने के लिए जाते हैं। बात करें शासकीय सुविधाओं की 108 या 112 गाड़ी आने से कीचड़ में फसने की संभावना बनी होती है।अब कोसमडीह के ग्रामीणों ने मन बना लिया है कि रोड नहीं तो व्होट नहीं। ग्रामवासियो ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है। अब देखना लाजमी होगा कि क्या विधानसभा चुनाव के पहले तो सडक का निर्माण हो पाएगा।
गाववासियों ने खुद ही चंदा एकत्रित कर बनाई थी मुरूम रोड
सरपंच, जनप्रतिनिधि घर पूर्व विधायक की अपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने पूर्व में खुद चंदा इकट्ठा कर मुरूम सड़क की निर्माण करने की ठान लिया था। अगर इस बार भी ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सभी व्यक्ति के द्वारा चंदा इकट्ठा कर मुरूम सड़क व्यवस्था किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात ना तो शासन प्रशासन सुन रही है। नहीं कोई सुविधा कराए जा रहे हैं। आखिरकार हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सड़क की जर्जर हालत को दिखाते हुए सड़क निमार्ण नही होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी देने वालो में कोसमड़ीह गांव के निवासी प्रमुख है। वही जर्जर सड़क का स्थल निरीक्षक कर अपनी समस्या बतानो वालो में मौके स्थल पर पुनीराम साहू, श्याम साहू, मिलाप साहू, खुशीराम साहू, तिलकराम यादव, परीक्षित साहू, श्याम कुमार मानिकपुरी, रामलाल साहू, श्याम लाल यादव, राजकुमार साही, अक्षय सिदार,दीपक साहू, गोविंद साह, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
