एक ओर मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने को मामला थमा नहीं है। पूरा देश इस घटना से गुस्साया हुआ है। ऐसा ही एक और मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। दरअसल, यहां मालदा जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है। बताया रहा है कि महिलाओं को चोरी के आरोपी में पीटा गया है।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाओं को पीटते हुए अर्ध नग्न किया जा रहा है। बताया रहा है कि घटना तीन चार दिन पुराना है। इस वीडियो को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि “यह राज्यों की बात नहीं है कि क्या मणिपुर या पश्चिम बंगाल, इस देश की हर बेटी राजनीति, जाति और पंथ की परवाह किए बिना सम्मान की हकदार है।आवश्यक साक्ष्यों के अनुसार यहां पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं पर कैसे हमला किया जाता है, इसके चौंकाने वाले और भयावह दृश्य हैं। ”
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को दो महिलाओं को चोरी करते हुए मालदा के पकुआहाट से पकड़े थे। जिसके बाद उनकी पिटाई शुरु कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाओं को कुछ महिलाएं पीट रही हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई
वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद ही उनको इस घटना का पता चला है और प्राथमिक छानबीन करने के बाद पता चला है कि दो महिलाओं को चोरी करते वक़्त रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद स्थानीय महिला दुकानदारों ने उनकी पिटाई की थी। इसके बाद जो महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गई थी वो भी भाग गई और जिन महिलाओं ने उनकी पिटाई की थी उन्होंने डर के मारे शिकायत भी दर्ज नहीं कराई।
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
