सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के खनिज ग्राम खरी बडे में हाईवा ने टांसफार्मर 25 केव्हीए डीपी पोल को ठोकर मारकर छतिग्रस्त कर दिया है जिससे छ ग स्टेट पावर ड्रिस्टीब्यूशन कंपनी लिमि0 सारंगढ को 167000 रू0 का क्षति हुई है। इस मामले में कंपनी के अधिकारी की तरफ से मिली शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने हाईवा के चालक के खिलाफ भादवि 279 तथा 427 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुष्पेन्द्र सिंह मैत्री उम्र 32 ने बताया कि वह छ0ग0 स्टेट पावर ड्रिस्टीब्यूशन कंपनी लिमी0 सारंगढ के पद पर पदस्थ है। उन्होने बताया कि दिनांक 21.07.2023 को हाईवा वाहन के चालक द्वारा ग्राम खर्री बडे में लापरवाही पुर्बक ठोकर मारकर 25 के-.व्ही.ए. टांसफार्म,, डीपी पोल, एक नग एल.टी पोल एवं 120 मीटर(लगभग) एबी केबल क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे विद्युत कंपनी का लगभग 167000 रूपये के क्षति हुई है। उक्त वाहन मालिक/चालक के विरूद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यावाही करने की कृपा करें। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने हाईवा के चालक के खिलाफ भादवि 279, 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

