देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। राजधानी दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जिसके चलते सकड़ों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश को देखते हुए रायगढ़ जिला में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
रायगढ़ जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने भारी बारिश को देखते हुए आज जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। आईएमडी ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में भी बारिश हुई है। यहां 88.24 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। आईएमडी ने पालघर और ठाणे जिले को 20 जुलाई तक अलर्ट किया है। वहीं रायगढ़ 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा। पालघर के जिला कलेक्टर ने घर के अंदर रहने और बाहर न निकलने की अपील दी है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




