गाजियाबाद : पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम के राजहंस मार्केट में छापेमारी करते हुए एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त दो युवतियों के साथ एक ग्राहक और स्पा सेंटर के मालिक को हिरासत में लिया है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा हैं जबकि ग्राहक और स्पा के मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने रविवार रात दस बजे यहाँ छापेमारी की थी। पुलिस को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान तीन लोगो को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। बहरहाल पता अलगाया जा रहा है कि यह अनैतिक कार्य यहाँ कब से संचालित हो रहा था साथ ही इस रैकेट को चलाने में और कौन कौन शामिल है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
