रायगढ़। दिनांक 28/08/2021 को पुलिस चौकी जोबी में नाबालिग बालिका को करतला जिला कोरबा का युवक बिहारी लाल महिलांगे दिनांक 25/08/2021 को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट बालिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई । बालिका के पिता बताये कि दिनांक 25/08/2021 के शाम बालिका बिना बताये कहीं चली गई थी । खोजबिन दौरान पता चला कि करतला का युवक बिहारीलाल महिलांगे भी गांव आया था जिसके साथ बालिका को कुछ लोग बातचीत करते देखे थे । जोबी प्रभारी बालिका के गुम रिपोर्ट पर अप.क्र. 523/2021 धारा 363 भादवि दर्ज कर तत्काल बालिका के परिजनों को साथ लेकर ग्राम केराकछार, करतला जिला कोरबा रवाना हुये, जहां आरोपी युवक के कब्जे में बालिका मिली । दोनों को साथ चौकी जोबी लाया गया । बालिका का कथन मुलाहिजा बाद प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़ा गया एवं आरोपी बिहारी महिलांगे पिता महेत्तर महिलांगे उम्र 23 वर्ष साकिन केराकछार जुनापारा थाना करतला जिला कोरबा को गिरफ्तार कर दिनांक 28/08/2021 को ही न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
