सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थानार्नृतगत आने वाला ग्राम मुंनीचुआं में बावन परियो के साथ जुआ खेल रहे 4 जुआड़ियो को 19 हजार रूपये नगद राशी के साथ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस की इस कार्यवाही से जुआड़ियो में हड़कंप मच गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सलिहा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मुंनीचुआं में कुछ जुआडियान तास पत्ती से काट पत्ती नामक रूपये पैसे की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर सलिहा के घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया कुछ जुआरियान पुलिस को देखकर भाग गये मोके पर जुआरियान तास 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडा गया। आरोपियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम 1 बच्चूलाल देवांगन पिता देवप्रसाद देवांगन उम्र 40 साल साकिन बिलाईगढ के फड से 1500/रू पास से 5000/रू 2. महाबीर साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 42 साल साकिन कैथा के फड से 2000/रू पास से 3000/रूपये 03. दिलचंद साहू पिता जगनाथ साहू उम्र 49 साल साकिन पन््ड्रीपनी के फड से 1400/रू पास से 2000/रूपये 04. इंद्र कुमार नवरत्न पिता जुधूराम उम्र 52 साल साकिन बगलोटा के फड से 2100/रूपये पास से 2120/रूपये कुल सभी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. कुल जुमला 19120/रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक नीला कलर की प्लास्टीक तिरपाल आरोपियों के कब्जे से समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ परिषेध अधि. 2022 की धारा 3८2) का अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियो को गिरप्तार किया गया मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर मोके पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
