सारंगढ़। एक गांव को विकास के पटरी पर तेजी से दौड़ाने के लिए गांव के सरपंच को लोग अपना अमूल्य वोट देकर सरपंच के पद पर निर्वाचित करते है। लेकिन जिस सरपंच को गांव के विकास के लिए चुना जाता है अगर वही सरपंच विकास के नाम पर अपनी जेब भरने लगे तो आप इसे क्या कहेंगे ?

दरसल हम बात कर रहे है सारंगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरदुला की जहां के लोगो का आरोप है की सरपंच विकास कार्यो के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। मनरेगा योजना के तहत गांव के मुक्ति धाम से लेकर उर्तना मार्ग तक मिट्टी मुरुम सड़क का निर्माण हुआ जिसकी स्वीकृति राशि लगभग 9 लाख पचास हजार रूपये है। लोगो का आरोप है की सरपंच द्वारा रोड के किनारे किनारे हल्की मिट्टी डाल कर रोड का निर्माण कर दिया गया, जबकि रोड में मुरुम भी डाला जाना था, गांव के गोमची तालाब में निस्तारी के लिए पचरी का निर्माण हो रहा हे लेकिन पचरी अभी बन कर तैयार भी नही हो पाया है और पचरी में बड़ी बड़ी दरारे आनी अभी से शुरू हो गई है, गांव वालो ने आगे बताया की गांव में जहां विकास की जरूरत है वहां विकास ना होकर जहां विकास की जरूरत नही है वहां सरपंच द्वारा काम कराया जा रहा है। गांव की सड़के बहुत ही ज्यादा खराब है, सड़क में आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने जाने में भी बच्चो को परेशानी हो रही है, लकिन गाँव के सरपंच को इन सभी चीजों से कोई लेना देना नही हें, गांव वालो ने सरपंच पर ये भी आरोप लगाया की गांव के सरपंच द्वारा बेजा कब्जा जमीन को ऑने पौने दाम में खरीद कर लाखों में बेच दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एस.डी.एम से लेकर जिला कलेक्टर तक की लेकिन शिकायत के महीनो बीत जाने के बाद भी सरपंच के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जिससे ग्रामीण खासा नाराज है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
