छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम धाराशिव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं युवक ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने का दबाव बनाया।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली छात्रा को आरोपी शैलू उर्फ शैल फेकर परेशान करता था। वह नाबालिग से प्यार करने की बातें कहता था। पीड़िता ने बताया कि, एक दिन जब वह तालाब में नहाने गई तो आरोपी युवक ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे परेशान होकर नाबालिग लवन थाना पहुंची।
रेप और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शादीशुदा था…
आपको बता दें, छात्रा से छेड़छाड़ और रेप करने वाला आरोपी शादीशुदा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके पास से फोटो-वीडियो डीलीट करवा दिया है और न्यायिक रिमांड भर जेल भेज दिया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
