गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक शादीशुदा युवती की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। उसके परिजनों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ही युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।


मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला(25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। मगर कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस वजह से निर्मला का कई दफा विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी।
कमरे में नहीं थी निर्मला –
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को निर्मला का परिवार खाना खाकर सो गया था। निर्मला भी कमरे में चली गई थी। इसके बाद जब उसके ससुराल के लोग शुक्रवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने देखा कि निर्मला अपने कमरे में नहीं है। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने आस पास के लोगों को जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी
पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पहले हंगामा
उधर, सूचना मिलने पर निर्मला के मायके वाले भी पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिजन युवती का शव फंदे से उतार चुके थे। परिजनों का कहना है कि निर्मला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे जरूर मारकर लटकाया गया है।युवती मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी गांव की रहने वाली थी।
वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाने लगी, तब मायके वाले नाराज होने लगे। उन्होंने कह दिया कि हमें शव को ठीक से देखना है। मगर पुलिस शव को बरामद कर ले जा रही थी। इस दौरान सुसराल वाले और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




