छत्तीसगढ़ मे विद्यायक देंगे बाइक: दसवीं बारहवीं के बोर्ड एग्जाम मे टॉप करने वाले स्वामी आत्मानंद स्कूलों के स्टूडेंटस को विधायक देंगे बाइक…
छत्तीसगढ़: दसवीं बारहवीं के बोर्ड एग्जाम में बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के स्टूडेंटस टाप टेन में आएंगे तो विधायक शैलेष पांडेय उन्हें अपने वेतन से गिफ्ट में बाइक देंगे। उन्होंने बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव के दौरान घोषणा की। श्री पांडेय ने कहा कि मकसद स्टूडेंटस में कॉम्पिटिशन की भावना आए। अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में बच्चे आगे आए और अपना भविष्य बनाएं।
विधायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निर्णय लिया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों का भविष्य संवारने के लिए बेहतर शिक्षा शुरू की है। इससे शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही बच्चों में भी काफी बदलाव आ रहा है।
बुधवार को विधायक शैलेष पांडेय ने सरकंडा के नूतन गर्ल्स स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तिलक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई स्वामी आत्मानंद स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया और छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इस दौरान विधायक पांडेय ने नए बच्चों का टीका लगाकर स्वागत भी किया।
एमएलबी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नई कार्यकारिणी का गठन
महारानी लक्ष्मी बार्ई आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विधायक शैलेष पांडेय ने समारोह में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
विधायक पांडेय बोले सीएम ने भविष्य संवारने दी है सौगात विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया है। यहां के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनकर देश के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में सर्वाधिक 16 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सौगात दी है, जिसमें 16 हजार से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
