एक अधेड़ अपनी बुआ की बेटी को डरा धमकाते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामला खुलने पर स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविललाइंस पहुंचे। इस दौरान आरोपित से युवती पक्ष की हाथापाई हो गई।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
रुड़की में रहने वाले हरियाणा के पानीपत निवासी व्यक्ति की बुआ भी रुड़की में रहती है और अधेड़ की बेटी की ससुराल भी रुड़की में है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से अधेड़ ने अपनी बुआ की लड़की को डरा धमका कर उसके साथ जबरन संबंध और अश्लील वीडियो भी बनाए। परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती की कुछ समय बाद शादी होने वाली हैं।
शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था आरोपित
आरोपित उस पर शादी नहीं करने का भी दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने सोमवार को अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अपने भतीजे की करतूत सुनकर महिला के भी पांव तले की जमीन खिसक गई। महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपित को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान वह युवती की गलती निकालने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
- दशहरा पर सारंगढ़ पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश… - October 19, 2026
- मुड़पार में खेत में मिला 3 दिन से लापता गोपाल साहू का शव, गांव में सनसनी… - October 19, 2026
- सरिया में कैलाश नायक का जन्मदिन धूमधाम से मना, दुर्गा पंडाल में काटा केक… - October 19, 2026
