कोरबा- छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही थी और अब 1 दिन से रुक-रुक कर हो रही हैं झमाझम बारिश, जिसकी वजह से कोरबा जिले के ग्रामीण अंचल की एक सड़क बहती हुई नजर आई।
तेज बारिश में सड़क का एक हिस्सा बह जाने के कारण लगभग डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। आपको बता दें, पाली विकासखंड के पोड़ी-पाली मार्ग में गुंजन नाला पर बनी हुई अस्थाई सड़क का बड़ा हिस्सा तेज बहाव में बह गया।

दरअसल, यहां पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ, पिछले वर्ष भी यह सड़क तेज बारिश की कारण बहती हुई दिखाई दी थी। सड़क बह जाने के कारण पोड़ी और पाली के बीच आने-जाने में गांव वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क टूटने की वजह से ग्राम वासियों को लंबी दूरी से अपना रास्ता तय करना पड़ रहा है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
