सारंगढ़: एक तरफ जहाँ पूरे भारतवर्ष मे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़ी धूम धाम से निकाली गई, वहीं सारंगढ़ भी इस भाव भक्ति से अछूता नही रहा। लेकिन भक्तों की भावना को उस वक्त ठेस पहुंची जब रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं मां सुभद्रा के रथ को वार्ड क्रमांक 12 मे मजबूरवश कीचड रास्ते से होकर गुजारना पड़ा जिससे नगर पालिका सफाई विभाग की सुस्ती की चर्चा अंचल मे होने लगी, जिसकी शिकायत वार्ड वासियों ने पार्षद गीता महेंद्र थवाईत से की। जिस पर पार्षद ने जनता को भरोषा दिलाया की उनके द्वारा इसकी जानकारी नगरपालिका को दी गई है, अब वो सारंगढ़ CMO को पुनः गुहार लगाएंगी, अगर फिर भी वार्ड मे जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो नगर पालिका मे वार्ड के जनता के साथ उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जवाबदारी CMO साहब की रहेगी, उपरोक्त जानकारी मीडिया को महेंद्र थवाईत द्वारा दी गई।




- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




