प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल भोर से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इतना ही नहीं राजधानी रायपुर और भिलाई समेत प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि, बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
27 जून को रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
