छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के ससुर और बहू की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घर का छप्पर ठीक करने के बाद बरामदे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।


ग्राम पंचायत भितघरा के पहाड़ी कोरवा अश्रित ग्राम राजपुर में रतिया राम (68) अपने परिवार के साथ रहता था। रतिया घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। लगातार हो रही बारिश के चलते वह घर का छप्पर ठीक करवा रहा था।
अचानक शुरू हुई बारिश, फिर हादसा
इसके बाद बहू दीनामती(20) और दीनामती की मां मंझनी बाई (50) के साथ रतिया शनिवार को छप्पर ठीक कर रहे थे। दोपहर को छप्पर ठीक करने के बाद सभी बरामदे में आराम करने लगे। उसी दौरान कुछ देर बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। फिर तेज बिजली कड़की और बरामदे में गिरी। जिससे मौके पर ही दीनामती और रतिया राम की मौत हो गरई।
कुछ दिन पहले आई थी
वहीं दीनामती की मां जो कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने आई थी। वह भी झुलस गई है। हादसे के वक्त घर पर और कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब बेटा घर पर पहुंचा, तब मंझनी को अस्पताल ले जाया गया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




