सारंगढ़। श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम अमलीपाली केडार, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिसिन रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श दिया और विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं की जांच कर उचित उपचार की सलाह दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हाथ-पैरों में दर्द, किडनी एवं लीवर से संबंधित समस्याओं तथा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से परेशान मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आनंद केशरवानी, डॉ. रवि प्रकाश सहित हॉस्पिटल के स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्राम के सरपंच एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीणों को उनके गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर मिला।
श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रायपुर जैसे बड़े शहरों से अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को ओपीडी में आमंत्रित कर क्षेत्र के मरीजों को उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर शहरों की ओर भटकना न पड़े।
अस्पताल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको, एक्स-रे, वार्मर एवं फोटोथेरेपी जैसी सुविधाओं के साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों से परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें किडनी रोग, हृदय रोग, नस एवं मस्तिष्क रोग, महिला रोग, मेडिसिन, शिशु रोग, मूत्र रोग तथा बांझपन से संबंधित समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं शामिल हैं।
शिविर के सफल आयोजन पर श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल के प्रबंधक सागर पटेल एवं संचालक डॉ. निधू साहू ने ग्राम के सरपंच, आशा कार्यकर्ताओं और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर महत्वपूर्ण हैं।
अस्पताल का पता: रानीसागर, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़।
संपर्क नंबर: 7898964177



- अमलीपाली केडार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का उपचार… - October 18, 2026
- माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे राम नारायण देवांगन, नगर की खुशहाली की कामना… - October 18, 2026
- नन्हीं अनमोल ने मां सिद्धिदात्री का रूप धर जीता सबका दिल, जयकारों से गूंज उठा गरबा पंडाल… - October 18, 2026
