प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आज रायपुर समेत प्रदेश के अनेक स्थानों में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भारी से अति भारी वर्षा संभावित हैं। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद,और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 72 घंटों के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
मध्यप्रदेश में कैसा है मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अनेक स्थानों में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं। हालांकि मंडला, शहडोल से पांच दिन देरी से मानसून मध्यप्रदेश पहुंचा है। मौसम विभाग ने अलगे पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में रेनफॉल एक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- 89 रन बनाने वाले सैमसन नहीं, ये खिलाड़ी असली हीरो, सूर्यकुमार यादव ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? - March 6, 2026
- छत्तीसगढ़:एक नक्सली का एनकाउंटर, 5 लाख था इनाम, जवानों ने पहले चेतावनी दी फिर दिया हमले का जवाब… - March 6, 2026
- छत्तीसगढ़:शराब के लिए मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे, तो ‘हैवान’ ने कर दिया ममता का कत्ल… - March 6, 2026
