कोसली क्षेत्र के एक गांव में कामांध दादा ने अपनी नाबालिग पोती को हवस का शिकार बना दिया। मामले का खुलासा लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने पर हुआ।

लड़की का टेस्ट कराने पर वह गर्भवती पाई गई। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दर्ज शिकायत में 14 साल की लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी को अचानक पेट दर्द हुआ, तो वह उसे सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर आ गई। उसका प्रेगनेंसी टेस्ट किया, तो वह गर्भवती पाई गई। उसने लड़की से पूछताछ की तो उसने डरते हुए बताया कि 30 मार्च को उसके दादा ने जबरदस्ती उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। घटना के बारे में माता-पिता को बताने पर उसने उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
