भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। दरअसल अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय और राजस्थान के गर्म रहने की वजह से मध्यप्रदेश में भी गर्मी का असर हो रहा है, जो अगले 3 दिन यानी, 14, 15 और 16 जून तक रहेगा। 17 जून से प्रदेश में मौसम बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल लोकल सिस्टम की कहीं कही हल्की फुल्की बारिश कराएगा।

20 जून के बाद मानसून प्रदेश में एंट्री करेगा। फिलहाल तूफान ने सारी नमी खिंच ली है। इस कारण प्रदेश में मौसम साफ है। सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। जिससे गर्मी का असर बढ़ा है। दूसरी ओर राजस्थान भी गर्म है। इस कारण वहां से गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही है और सीमा के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा है। बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में लू जैसे हालात बने रहेंगे, मंगलवार को यहां 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। खजुराहों में अभी टेम्प्रेचर यहां सबसे ज्यादा है।

अगले तीन दिन यहां तेज गर्मी पड़ने के आसार बन रहे हैं। तूफान पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में जाएगा। वहां पर 16-17 जून को बारिश होने के आसार है। इस कारण मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में बदल जाएगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा रही है।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
