रायगढ़: राशनकार्डों हितग्राहियों के आधार नंबर सत्यापन का सरकार के द्वारा आदेश जारी किया है। इस दौरान घरघोड़ा के एक ग्राम पंचायत में दुकान संचालक की पिटाई हो गई। दो लोगों ने आधार सत्यापन को जल्दी करने की मांग की और दुकान संचालकों के साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।सरकार ने सभी हितग्राहियों के आधार नंबर वेरीफाई करने का आदेश दिया है। इसके लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। आदेश के मुताबिक दुकान संचालक खुद ही पीओएस मशीन से आधार सत्यापन कर रहे हैं। घरघोड़ा के बनई ग्राम पंचायत में दुकान संचालक करन साहू और उसके भाई सतीश साहू आधार सत्यापन करने गए थे। सभी ग्रामीणों को बुलाकर वेरीफिकेशन किया जा रहा था। तब बनई निवासी लक्ष्मीनारायण राठिया और लुमेश राठिया वहां पहुंचं और जल्दी से सत्यापन करने को कहा। नेटवर्क धीमा होने के कारण सत्यापन कार्य जल्दी नहीं हो पा रहा था। तब दोनों ने दुकान संचालक भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। करन साहू के सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। आरोपी बहुत देर तक हंगामा मचाते रहे। दुकान संचालक करन साहू और सतीश साहू ने घरघोड़ा थाने में शिकायत की।पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीनारायण और लुमेश के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
