सारंगढ़। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल के द्वारा बूथों में जाकर कमल सखी का गठन कर रहे है और बड़ी संख्या में नगर से महिलाएं कमल सखी में जुड़ रही है। महिला मोर्चा के पदाधिकारी बूथों में जाकर बताया कि कांग्रेस सरकार ने घोषणा में शामिल शराब बंदी, महिला समूहों का कर्जा माफ, पेंशन में बढ़ोतरी इत्यादि का लोभ लुभाने वादे पूरे नहीं किए हैं। इसी क्रम में नगर मंडल के बूथ क्रमांक 161 में जाकर भाजपा महिला मोर्चा ने सघन जनसंपर्क कर कमल सखी अभियान में महिलाओं से मिलकर चर्चा की और कमल सखी का गठन किया।

बड़ी संख्या में महिलाएं बैठक में पहुंची। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अनुपमा केसरवानी, उपाध्यक्ष फ़ूलकुमारी ठाकुर ने बताया कि शराब बंदी नहीं होने के कारण महिला अत्याचार, आपसी लड़ाई में बढ़ोतरी की बात कही। युवा बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिसका पूर्णतः विरोध कर रहे हैं।
इस दौरान मीना सिदार, कमला पटेल, श्याम बाई पटेल, भूरी बाई पटेल, नान बाई पटेल, रोशनी पटेल, सुमित्रा खोर्रा, अमरिका खर्रा, सरस्वती ठाकुर, शुकान्ती यादव, सूरज बाई यादव, पद्मा ठाकुर, रजनी यादव, संतोषी यादव, लक्ष्मी स्वर्णकार, सरस्वती यादव, किरण यादव, पार्वती खर्रा, स्मिता, अन्नपूर्णा खर्रा सहित बड़ी संख्या में कमल सखी बनी और भाजपा से जुड़ी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
