छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों की बदली तकदीर ! किसानों की इतनी बढ़ी आय…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के धान किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया था, जो अब किसानों की बढ़ी हुई आय के रूप में सामने आया है। सरकार के मुताबिक पिछले 23 वर्षों में धान किसानों की आय 23 गुना बढ़ी है।
बताया गया है कि भूपेश बघेल सरकार ने इसी साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करने की घोषणा की थी।
सरकार ने पारित किया था विधेयक
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया था। उस वक्त पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान हैं। संपूर्ण विश्व आज खाद्य संकट से जूझ रहा है और इसका मुख्य कारण है खेती में घाटा होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी किये और हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रही हैं।
किसानों ने सरकार को बेचा इतना धान
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार राज्य बनने के बाद से अब तक धान की खरीद 23 गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। साल 2000 में पहली बार सरकार ने समर्थन मूल्य पर लगभग 4.63 लाख टन धान खरीदा था। इस बार सरकार ने करीब 107.53 लाख टन धान की खरीद की। इस साल 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 23.82 लाख किसानों ने 2617 उपार्जन केंद्रों पर अपना धान बेचा है।
पिछले 10 साल में 873 रुपए बढ़ी धान की MSP
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार, वर्ष 2013-14 में 1310, वर्ष 2014-15 में 1360, वर्ष 2015-16 में 1410, वर्ष 2016-17 में 1470, वर्ष 2017-18 में 1550, वर्ष 2018-19 में 1750, वर्ष 2019-20 में 1750, वर्ष 2020-21 में 1868, वर्ष 2021-22 में 1940, वर्ष 2022-23 में 2040 और वर्ष 2023-24 में 2183 रहा।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
