छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया है। जहां एक घर में तेज रफ्तार कार अचानकर घुस गई।
यह हादसा सुबह लगभग 08 बजकर 15 बजे की है। जानकारी के अनुसार बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार घुस गई। एक वेगेनार कार टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए घर में घुसी। कार ने बाइक को भी रौंदा।

इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। कार ड्राइवर शराब के नशे में था। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर दोनो घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
