सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 मई 2023/ समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं जनपद पंचायत के सहयोग से बिलाईगढ़ में समलाई मंदिर के पास नगर पंचायत भवन में 2 जून 2023 शुक्रवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में निवासरत दिव्यांगों के यूडीआईडी पंजीयन और प्रमाण पत्र, दिव्यांगो के आंकलन सह प्रमाणीकरण हेतु बिलाईगढ में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। दिव्यांगों के लिए पेयजल और भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड की टीम उपस्थित रहेंगे। ऐसे दिव्यांग, जिनके प्रमाण पत्र नहीं है, उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे साथ ही साथ दिव्यांगो के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। सभी दिव्यांग अपने 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड और पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि बना हो, उनके ओरिजनल और फोटोकापी साथ में लाएं। शिविर में ऐसे दिव्यांग जिनके यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जीवित है, वैधता अवधि समाप्त नहीं हुआ है, उनको शिविर में आने की जरूरत नहीं है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
