सारंगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में 26 मई शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में निवासरत दिव्यांगों के यूडीआईडी पंजीयन और प्रमाण पत्र, दिव्यांगों के आंकलन सह प्रमाणीकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगेगा। दिव्यांगों के लिए पानी और भोजन व्यवस्था रहेगी। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड की टीम उपस्थित रहेंगे।

ऐसे दिव्यांग, जिनके प्रमाण पत्र नहीं है, उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे साथ ही साथ दिव्यांगों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। सभी दिव्यांग अपने 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड और पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि बना हो, उनके ओरिजनल और फोटोकापी साथ में लाएं। शिविर में ऐसे दिव्यांग जिनके यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जीवित है, वैधता अवधि समाप्त नहीं हुआ है, उनको शिविर में आने की जरूरत नहीं है। वंचित दिव्यांगों के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में मुनादी कराना है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
