सारंगढ़: हिंदू धर्म के ध्वज वाहक हनुमंत लला का हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में 23 मई को नंदा चौक वार्ड नं. 9 में हनुमान मंदिर के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें समस्त हिंदू सनातनी परिवार बुलाए गए थे। शाम 7 बजे नंदा चौक हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का संगीत मय 7 बार पाठ हनुमान सेवा समिति ने कराया। हनुमान सेवा
समिति के लिए ठंडा व स्वल्पाहार की व्यवस्था नंदा चौक समिति ने की।

हनुमान चालीसा संपन्न होने के पश्चात नंदा चौक हनुमान मंदिर में हनुमंत लला की आरती हुई। कार्यक्रम में तुलसी केसरवानी, ओंकार बानी, सुरेश बानी, राजेश बानी, मनोज बानी , जितेंद्र गुप्ता, भरत अग्रवाल, रज्जाक खान , विश्व हिंदू परिषद से ठाकुर साहब के साथ ही साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह के धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे इससे शामिल होने नगरवासियों से अपील की।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
