जशपुर। किसी मां के लिए परिस्थितियां इतनी विपरीत हो सकती हैं कि, वह अपनी कोख से जन्मी महज पांच दिन की बच्ची को लेकर जंगल में चली जाए। वहां एक पेड़ के निचले तने पर पहले बच्ची को फंदे पर लटका दे और फिर उसी पेड़ के ऊपरी सिरे पर जाकर खुद भी फंदे पर लटक जाए।
…

दरअसल जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तस्वीर देखकर कलेजा मुंह को आ जाता है। पहली तस्वीर में एक दुधमुंहा बच्चा पेड़ के तने पर लगभग जड़ के पास फंदे पर लटका दिखता है। उसी पेड़ के ऊपर की डगाल पर मां की लाश फंदे पर लटकी दिखती है। तफ्तीश करने पर पता चला कि एक महिला ने अपने 5 दिन की बच्ची के साथ फांसी लगाकर जान दे दी है।

प्रसूता को पीटकर घर से निकाला
मामला बगीचा थाने के घुघरी ग्राम पंचायत का है। फिलहाल इस घटना के संबंध में अब तक जो बातें सामने आ रही हैं और सूत्र जो कह रहे हैं उसके मुताबिक मृतका के पति ने बच्ची पैदा होने पर उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिससे महिला क्षुब्ध थी, और शायद कहीं से कोई मदद मिलता ना देखकर उसे ऐसा खौफनाक कदम उठाना पड़ा है। यह भी पता चला है कि, बच्ची 7 महीने में ही पैदा हो गयी, जिस कारण उसे भूत का बच्चा है कहकर मां सहित नवजात बच्ची को घर से पति ने बाहर निकाल दिया था।
पति दे रहा अलग ही दलील
उधर पति थाने में यह दलील दे रहा है कि, उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब थी। जिस कारण उसकी पत्नी ने ऐसा किया। फिलहाल बगीचा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है। वहीं थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सिदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। मगर इन सबके के बीच बगीचा थाने के घुघरी ग्राम के लोग इस हृदयविदारक घटना से सन्न है… और गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
