सारंगढ़। सारंगढ़ शहर के मुख्य मार्ग में स्थित श्री ओम होटल के सामने मेसर्स गोचरण प्रसाद केशरवानी के दुकान के सामने रायपुर रोड़ में बाईक खड़े करके दुकान से सामान लेने गये रापागुला के प्रेमलाल सिदार के मोटर सायकल को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ 379 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलाल सिदार ने बताया कि वह ग्राम रांपागुल्ल में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 10.05.23 को मै अपने मो0सा0 क्र0 पत्र 13, श्र 1450 होंडा सीबी साईन में सारंगढ श्री ओम होटल के सामने गोचरण प्रसाद केशरवानी के सामने खडा कर सामान ले रहा था सामाने लेने के बाद उसने मो0सा0 को देखा तो उस जगह में मोएसा0 नही था आसपास खोज बीन किया कोई पता नही चला। आसपास पता करने के बाद भी मोटर सायकल का कोई अता पता नही चला। सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी प्रेमलाल सिदार के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
