सारंगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में आयोजित शिविर मे 400 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन….
सारंगढ़ बिलाईगढ़ | कलेक्टर डा सिद्दीकी के निर्देशन पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अरूण मालाकार उपस्थित थे। शिविर में 600 दिव्यांग शामिल हुए, जिनको शिशु, अस्थि, मानसिक, नेत्र, मुख ,कान रोग विशेषज्ञ डा. द्वारा परीक्षण किया गया। लगभग 400 दिव्यांगों का पंजीयन हुआ।
पंजीयन के बाद समाज कल्याणविभाग दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया के लिए राज्य शासन को भेजे : जाएंगे। प्रमाण पत्र वेबसाईट स्वावलंबन कार्ड डॉट जी ओव्हीडाटइन से डाउनलोड किया जा सकता है। शिविर में जिनका प्रमाण पत्र वैध है, वो भी शामिल हो गए थे उनको शिविर में आने की जरूरत नहीं है। शिविर के सफल आयोजन में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरपालिका, राजस्व, जनपद एवं ग्राम पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान था। इस अवसर पर समाज कल्याण उपसंचालक आलोक भवाल और विनय तिवारी का विशेष योगदान था। कलेक्टर डा सिदकी के जनदर्शन कार्यक्रम एवं सामान्य कार्यालयीन दिवसों में भी दिव्यांग अपने से जुड़े कार्यों के लिए मुलाकात कर अपनी समस्या को बताते रहे हैं। उनके मूल समस्याओं को दूर करने के लिए कलेक्टर डा सिद्दकी ने जिले में शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया। प्रमाण पत्र बनने से सभी दिव्यांग अपने से जुड़े किसी भी प्रकार के शासकीय व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सारंगढ़ के बाद अगला शिविर बरमकेला में 26 मई को और बिलाईगढ़ में 2 जून 2023 को होगी।
