जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। डोंगरीपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीरापाली में उधारी की रकम मांगने की बात पर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाले व्यक्ति का जंगल मे छिपे होने की जानकारी पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

पूरा मामला 19 अगस्त का है। जब गांव के महादेव बरिहा को महेंद्र बरिहा डंडे से मारपीट किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के द्वारा घायल महादेव बरिहा को उपचार हेतु CHC बरमकेला लाया गया, जहां डाँक्टरों ने घायल का मौत हों जाना बताया।
घटना के संबंध में मृतक महादेव बरिहा पिता लालो बरिहा उम्र 40 वर्ष की लडकी वृन्दावती बरिहा बताई कि 19 अगस्त के करीब 11/30 बजे गांव का महेन्द्र बरिहा घर पिता जी को बुलाने आया था और दोनों महेन्द्र बरिहा के मोटर सायकल में बैठकर कहीं गये थे और करीबन 1 घंटा बाद दोंनो वापस आये और घर के सामने गली में किसी बात पर झगड़ा हो रहे थे तो बाहर निकल कर देखी महेन्द्र बरिहा और पिता जी (महादेव बरिहा) को बांस के डंडा से सिर के पीछे, कान के पास मारा जिससे पिता जी वहीं पर गिर गये । उसके बाद महेन्द्र बरिहा जंगल की ओर भाग गया ।
आरोपी महेन्द्र बरिहा बताया कि करीब 6-7 माह पहले महादेव बरिहा (मृतक) को 10,000 रूपये उधार दिया था जिसे महादेव लौटा ही नहीं रहा था, बार-बार रूपये मांग कर थक गया था । एक बार फिर 19 अगस्त के दोपहर भी महादेव से उधारी रूपये वापस मांगा तो महादेव नहीं दूंगा बोला, तो डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी से बांस का डंडा जप्त कर धारा 302 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
