गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और शारीरिक रूप से यातना देने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स पीड़िता का बॉयफ्रेंड है।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने उसके गुप्तांग में मिर्च भर दी थी।
आरोपी की पहचान सूरत निवासी निकुंज कुमार अमृत भाई पटेल के रूप में हुई है। निकुंज कुमार ने यह तथ्य छिपाया कि वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी दूसरे गांव में अलग रह रही थी। उसने पीड़ित महिला को बहला फुसला कर अपने जाल में फंसाया था। दोनों के बीच कुछ समय तक संबंझ जारी रहा जब तक कि महिला को उसकी सच्चाई के बारे में पता नहीं चला।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रेमिका को उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला, तो दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोपी निकुंज कुमार अमृत भाई पटेल से दूरी बनाने का फैसला किया।
अलग होने के फैसले से नाराज पटेल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया। उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी ठूंस दी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा।
गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना ओलपाड थाने में पुलिस को दी गई। आरोपी को मंगलवार को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

