टॉम क्रूज के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता अपने हैरतअंगेज स्टंट से अक्सर सबको हैरान कर देते हैं। लंबे समय से लोग मिशन इम्पॉसिबल डेथ रेकनिंग पार्ट-1 की राह देख रहे हैं।

दर्शकों की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर में टॉम एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने का मिल सकता है मौकाताजा ट्रेलर में बहुत से ऐसे सीन हैं जो पिछले साल आए-टीजर/ट्रेलर में थे, लेकिन इनके अलावा बहुत से ऐसे दृश्य भी हैं जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यह नया ट्रेलर दो मिनट 27 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत में अभिनेता मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए नजर आते हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर के बारे जानकारी देते हुए फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि उनके द्वारा ट्वीट किए गए ट्रेलर को रीट्वीट करने पर रोम में होने वाले फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर लोगों को शामिल होने का मौका मिल सकता है।
ये कलाकार भी आएंगे नजरइस फिल्म के निर्देशन की कमान क्रिस्टोफर मैक्वायर के हाथों में है। इससे पहले वह इस फ्रेंचाइजी की तीन और फिल्में बना चुके हैं। मिशन इंपॉसिबल 7 में टॉम के साथ हेली एटवेल, विंग रामेस, साइन पेग, रिबेका फर्ग्युसन, वनेसा किरबी और हेनरी जर्नी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 27 साल पहले साल 1996 में हुई थी। फिल्म के अभी तक के सभी पार्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। माना जा रहा है कि इसके सातवें भाग को भी दर्शक खूब पसंद करेंगे।
- अखिल भारतीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन बैठक हेतु श्री लखन दास वैष्णव वृन्दावन प्रस्थान.. - July 30, 2026
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026




