जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। छन कर आ रही खबरों के मुताबिक चोरों ने ज्वेलरी शॉप पर बड़ा हाथ साफ किया है। इससे पता चलता है कि अब सारंगढ़ में कोई इलाका सुरक्षित नही बच पाया हैं कल तक जो चोर शहर से दूर सुदूर इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे अब शहरी इलाकों में भी बेकहैफ चोरी को अंजाम दे रहे हैं।
जो जानकारी अब तक को मिली है उसके मुताबिक सारंगढ़ के प्रतापगंज इलाके में संचालित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला है। यहां से प्राथमिक जानकारीमें बड़ी मात्रा में चांदी की चोरी होना सामने आ रहाहै। दुकान मालिक अभी वास्तविक चोरी को लेकर जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस टीम अभीवारदातस्थल पर ही जांच में जुटी है। चोरों ने सीसीटीवी को भी तोड़ दिया है।
सारंगढ़ पुलिस के अनुसार चोरी हुए चांदी की कीमत 7 लाख रुपये बताया जा रहा है कि ज्वेलरी शॉप संचालक रोज की तरह दुकान को लॉक कर खाना खाने के बाद सोये थे इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने घर के मेन गेट से घर अंदर प्रवेश किया फिर घर के अंदर की ओर से दुकान का शटर को तोड़कर दुकान से लाखों रूपए के चांदी चोरी कर ले गये। वहीं बताया जा रहा है कि चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़फोड़ करते हुए रिसिवर को भी अपने साथ ले गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है वहीं डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है और पूरे मामले की बारिकी से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

