अन्त्योदय एवं पात्रगृहस्थी राशनकार्ड धारकों को माह मई 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क कराया जाएगा। इसके लिए 10 मई से 22 मई के बीच राशन लिया जा सकता है। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल कुल पांच किग्रा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से कराया जाएगा।
वितरण के दौरान प्रत्येक उचित दर विक्रेता की दुकान पर नामित नोडल अधिकारी अपनी निगरानी में लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टबिलिटी ट्रान्जैक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टबिलिटी ट्रान्जैक्शन कर सकेंगे। इस योजना के तहत वितरण की अन्तिम तिथि 22 मई होगी। जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण किया जा सकेगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
