छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के खेतरपाल गांव के दूर जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की है।खबरों के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। ग्राम सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल थाने की पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला केशकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतरपाल गांव का है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
