छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर भाजपा ने रणनीति बनाई है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जमीनी पड़ताल करने वाले हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ भाजपा के प्रदेश मंत्रियों की घंटों बैठक में यह नीति बनी है। ऐसे में भाजपा का अगला टारगेट भूपेश बघेल सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना है। भाजपा के पदाधिकारी गोठानों तक जाएंगे और हितग्राहियों से बात करके फीडबैक लेंगे।

गोबर-गोठानों में भ्रष्टाचार का आरोप
गौरतलब है कि इसके पहले भी भाजपा के निशाने में गोबर-गोठान रहा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि गोबर-गोठानों में भ्रष्टाचार हुआ है और भाजपा सरकार आई तो इससे जुड़े सभी लोग जेल जाएंगे। अब भाजपा अपने दावों की पड़ताल खुद करने में जुट गई है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हम गोठानों तक जाएंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम ठीक उसी तरह होगा जैसा भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पड़ताल करने को माेर आवास, मोर अधिकार अभियान चलाया था। इस पड़ताल के बाद भाजपा का दावा था कि प्रदेश के 16 लाख परिवारों को छत नसीब नहीं हुई है।
तेंदूपत्ता भी बनेगा मुद्दा
प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों को तेंदूपत्ता का बोनस नहीं मिल पा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बीमा का लाभ मिलता था वह भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चरणपादुका और साड़ी देते थे। संग्राहक के परिवार में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दे रही है। इन मुद्दों को लेकर बस्तर में भी लगातार आंदोलन चलेगा।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


