मुक्तसर की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो जो खुलासा हुआ उससे सब स्तब्ध रह गए। दरअसल मामला बेहद पेचीदा है। मामले में शामिल महिला 2016 में अपने पति के कत्ल केस के मामले में जमानत पर बाहर थी।

जिस व्यक्ति ने उसकी जमानत करवाई, उसके साथ ही महिला के संबंध बन गए और वह उसके साथ रहने लगी। जिस व्यक्ति के साथ वह पति की तरह रह रही थी, उसने उसकी बेटी के साथ भी संबंध बनाए और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली। इससे आहत महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में मुक्तसर वासी अंशुल खुगर ने बताया कि 2016 में उसकी मां प्रदीप रानी ने जोगिंदर सिंह के साथ मिलकर उसके पिता अश्वनी कुमार का कत्ल कर दिया था। नारंग कॉलोनी निवासी रुपिंदर सिंह उर्फ रिंकू ने उसकी मां की जमानत करवा दी थी। इसके बाद रुपिंदर सिंह उसकी मां प्रदीप और बहन कोमल को साथ लेकर चला गया। इस दौरान रुपिंदर के उसकी मां के साथ संबंध बन गए। मगर बाद में रुपिंदर ने उसकी बहन के साथ भी संबंध बना लिए और उससे कोर्ट मैरिज कर ली।
अंशुल के अनुसार उसकी मां जब भी उससे मिलती तो रुपिंदर के इस धोखे से परेशान होने और आत्महत्या करने की बात कहती थी। इस कारण उसकी मां ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने फरीदकोट रेफर कर दिया। मगर वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी रुपिंदर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़: रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच… - June 23, 2026
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026


