रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 5 से 20 मई तक समर कैंप लगने जा रहा है, जिसमें बच्चों को खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी। समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 3 मई को प्रात: 11 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में शुरू हो चुका है। यह कैंप जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है और बच्चों के लिए पूर्णतः: निशुल्क रहेगा।

स्टेडियम प्रभारी विजय चौहान ने बताया कि निशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के लिए क्रिकेट, हॉकी, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्ड बॉल, ताइक्वांडो, योगा, रोप स्किपिंग का सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक और वाटर पोलो एवं बैडमिंटन का सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त सभी खेलों में भाग लेने के लिए निशुल्क पंजीयन आज से प्रारंभ होगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
