सारंगढ़। कलेक्टर फरिहा आलम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के जिला टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्लिनिको पर छापा मार कार्यवाही की जा रही है। 30/04/2023 को विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम टुंडरी में संचालित क्लीनिक का निरीक्षण करने पर रुपेश सारथी द्वारा संचालित क्लीनिक पर लोगों को भर्ती कर उपचार करने के साक्ष्य पाए गए । चूंकि रुपेश सारथी लैब टेक्नीशियन एवं फार्मेसिस्ट में सर्टिफिकट प्राप्त होने के कारण क्लीनिक संचालित करने की पात्रता नहीं रखते। अतः उनके क्लीनिक को तत्काल सील कर दी गई। 1 मई 2023 को विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम भटगांव में संचालित श्रीराम क्लीनिक तथा साई डेंटल एवं स्किन कयर क्लिनिक के निरीक्षण करने पर उपरोक्त क्लीनिक भी अवैध रूप से संचालित करना पाया गया दोनों क्लीनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्टेशन कराने की सलाह दी गई। 2 मई 2023 को विकासखंड बरमकला के नगर पंचायत सरिया के मोनू पैथोलाजी , प्रज्ञा पैथोलाजी,पटेल डेंटल क्लिनिक एंड पैथोलाजी का निरीक्षण किया गया नर्सिंग होम एक्ट के लिए निर्धारित मापदंड को पूरा करन हतु उपरोक्त तीनों क्लीनिक को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त छापे में डॉ.एफ.आर.निराला (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़), डॉ. एस के खूंटे (जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट) ,श्री नंदलाल ईजारदार (जिला कार्यक्रम प्रबंधक ), डॉ.भूषण खुटे (जिला सर्विलंस अधिकारी) ,वश्री मनीष रत्नाकर फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे।


- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




