सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य के समस्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023 24 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए आनलाइन ओर आफलाइन आवेदन 05 मई 2023 तक किया जा सकता है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) पोर्टल http://cgschool.in/Saems में आनलाइन आवेदन और एडमिशन फार्म डाउनलोड कर सकते ई संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023 24 में विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय निर्धारित किया है। प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे तथा सत्र 2023 24 में प्रदेश में नये 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने हेतु बजट में स्वीकृति की गई है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023 24 में छात्र छात्राओं के एडमिशन हेतु समय निर्धारित की है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन 05 मई से 10 मई 2023 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2023 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली में प्रबेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु सामान्य निर्देश निम्नानुसार है : विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आनलाईन तथा आफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र छात्राओं को कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाये।

- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
